मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन शोषण कांड मामले में मिला कंकाल किसका?


पूरे देश को हिला देने वाले मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में एक चौंकाने वाली सच्‍चाई सामने आई है। जांच के दौरान सीबीआई को एक मानव कंकाल मिला है, जो बालिका गृह से लापता हुई लड़की का बताया जा रहा है। इस चौंकाने वाले घटनाक्रम के बाद जनता के उस संदेह को बल मिला है, जिसके तहत यह कहा जा रहा था कि न केवल लड़कियों का यौन शोषण हुआ है, बल्कि उनकी हत्‍या भी की गई है।
चित्र: गुलज़ार हुसैन 

दरअसल इस यौन शोषण कांड के मुख्‍य अभियुक्‍त रसूखदार ब्रजेश ठाकुर के सियासी- दमखम को देखकर ऐसा लग रहा था कि इस मामले की तह तक जाना नामुमकिन है, लेकिन सीबीआई ने इसमें बड़ी सफलता हासिल की है। खबर के अनुसार अभियुक्‍त ब्रजेश ठाकुर के ड्राइवर के बयान पर बालिका गृह के पास ही सिंकदरपुर घाट श्‍मशान गृह में एक बच्‍ची की हत्‍या कर उसे दफना दिया गया था।

कंकाल को फॉरेसिंक जांच के लिए भेजा गया है, इसलिए जांच के बाद ही इस कंकाल की पहचान हो पाएगी। लेकिन जहां तक आरोप के बाद की बदलती स्थिति का सवाल है, तो यह सारा मामला अभियुक्‍त ब्रजेश ठाकुर पर शिकंजा कसता हुआ प्रतीत हो रहा है। गौरतलब है कि इस कांड में आरोप यह है कि ब्रजेश ठाकुर के कहने पर ही बच्‍ची को दफन किया गया था।
-गुलज़ार हुसैन 

Comments

Popular posts from this blog

बदलता मौसम : लघुकथा

सत्य की खोज करती हैं पंकज चौधरी की कविताएं : गुलज़ार हुसैन

प्रेमचंद के साहित्य में कैसे हैं गाँव -देहात ?