Posts

Showing posts from November 1, 2026

गिलास और प्लेट : लघुकथा

Image
-शमीमा हुसैन शेख साहब के घर में सब कुछ था। बहुत पैसा था, बहुत खाना था और बच्चों के लिए हर तरह की सुविधा थी। फिर भी घर के काम के लिए एक नौकरानी की जरूरत थी। AI Image  शेख साहब की पत्नी कई दिनों से कह रही थीं— “एक कामवाली रख लो। मुझे घर के काम में बहुत परेशानी होती है।” आखिरकार उन्हें एक कामवाली मिल गई, जो सुबह-शाम आकर झाड़ू-पोंछा और बर्तन का काम करती थी। एक दिन मैं किसी काम से उनके घर गई। उनके किचन में रखा गिलास उठाकर पानी पीने ही वाली थी कि उनकी छोटी लड़की बोली— “आंटी, आंटी! इस गिलास में पानी मत पीना।” मैंने पूछा— “क्यों?” छोटी लड़की ने बताया— “इसमें कामवाली पानी पीती है।” मैंने पूछा— “उसके खाने के लिए भी अलग प्लेट रखी होगी?” लड़की ने तुरंत कहा— “हाँ, उसका प्लेट भी अलग है।” मैं हैरान रह गई। थोड़ी देर बाद बातचीत के दौरान मैंने उनकी माँ से पूछा— “क्या आप अपनी कामवाली को खाना भी खिलाती हैं?” उन्होंने कहा— “खाना तो नहीं खिलाते। हाँ, कभी कुछ अच्छा बना हो तो दे देते हैं।” मैंने पूछा— “फिर उसके लिए प्लेट और गिलास अलग क्यों हैं?” उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि मैं कुछ देर के लिए चुप हो गईं। उन्...