Posts

Showing posts from December 18, 2016

अश्वेतों पर जुल्म के खिलाफ उठा ली कलम

Image
आइए, आज आपको जुलिएट हैंपटन मोर्गन से मिलवाते हैं।  मोर्गन एक श्वेत अमेरिकी महिला थीं, लेकिन उन्होंने अश्वेतों के साथ होने वाले अन्याय और शोषण का जमकर विरोध किया। वे लाइब्रेरियन थी, लेकिन रंगभेद के खिलाफ उनके लिखे आलेखों ने लोगों को हिला कर रख दिया था। एक बार वे बस से घर लौट रही थीं, तभी उन्होंने पहली बार एक अश्वेत महिला पर अत्याचार होते हुए देखा। अश्वेत महिला बस में घुसी और टिकट लेकर फिर उतर कर पिछले  गेट से घुसने के लिए बढ़ गई।  ऐसा अक्सर अश्वेत लोगों के साथ वहां होता था, लेकिन इस बार जो मोर्गन ने देखा, तो उससे वह स्तब्ध रह गर्इं। जब तक अश्वेत महिला पिछले दरवाजे से बस घुसती, तब तक ड्राइवर ने बेरुखी से बस आगे बढ़ा दी। अश्वेत महिला बस के बाहर ही रह गईं। यह सब मोर्गन से बर्दाश्त नहीं हुआ और उन्होंने इमरजेंसी कोर्ड खींच कर बस रोक दी। इसके बाद उन्होंने ड्राइवर से बस का पिछला दरवाजा खोलकर महिला को अंदर आने देने के लिए कहा।   इस तरह मोर्गन जब भी कहीं अश्वेतों के साथ अत्याचार होते देखती, तो इसके खिलाफ क्रांतिकारी लेख लिखने बैठ जाती। स्थानीय अखबारों में छपे उनके लेखों के कारण उन्हें जा