Posts

Showing posts from September 3, 2023

घोसी उपचुनाव में सपा आगे, क्या होगा दल बदल कर बीजेपी में गए दारा सिंह का?

Image
घोसी विधानसभा उपचुनाव का नतीजा लगातार चौंका रहा है। चौथे राउंड की गिनती में सपा के सुधाकर सिंह 4 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। दारा सिंह चौहान पीछे हो गए हैं।  घोसी विधानसभा उपचुनाव की काउंटिंग सुबह आठ बजे से शुरू गई। गौरतलब है कि मतगणना को लेकर तैयारियां जिला प्रशासन की तरफ से गुरुवार को पूरी कर ली गई थी। कलेक्ट्रेट परिसर में वोटों की गिनती जारी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि सपा विधायक का पद छोड़कर भाजपा से विधायक बनने चले दारा सिंह चौहान विधानसभा उपचुनाव जीतेंगे या सपा के सुधाकर सिंह उन्हें पछाड़ देंगे। 

सत्यवादी सुकरात, जिस पर था युवाओं को बहकाने का आरोप

Image
फोटो : सोशल मीडिया से साभार आज उसे लोग यूनान का महान दार्शनिक मानते हैं, लेकिन जब वह जीवित था तो उस पर तमाम तरह के आरोप लगाए गए और उसे जहर का प्याला पिला दिया गया। हां, वह सुकरात ही थे, जिन पर आरोप था कि वह नास्तिक थे और युवाओं को बिगाड़ रहे थे। 469 ईसा पूर्व में एथेंस में एक गरीब घर में पैदा हुए सुकरात का दर्शन इतना सटीक था कि लोग आज भी उन्हें याद करते हुए उत्साह से भर जाते हैं। उनके पिता संगतराश थे और उनकी मां दाई का काम किया करती थीं। उनके बारे में कहा जाता है कि वह कभी चुप नहीं बैठते थे और सड़कों पर भटकते हुए लोगों को सत्य की राह दिखाते रहते थे। उनके सत्यवादी होने से वहां के लोग जागरूक हो रहे थे और अपने अधिकारों को लेकर सचेत हो रहे थे। यही बात तत्कालीन सत्ताधारियों को नागवार गुजर रही थी। सुकरात ने कभी कोई ग्रंथ नहीं लिखा था, लेकिन उनके उपदेश देने का तरीका ही इतना प्रभावशाली था कि लोग उन्हें सुनते ही रह जाते थे। वह सूफियों की तरह साधारण लोगों से रूबरू होते थे। सुकरात बहुत ईमानदार और दृढ़ संकल्प वाले विचारक थे। वह उपदेश देने के लिए बहुत सुबह ही अपने घर से बाहर निकल जाते थे और लोगों क