Posts

Showing posts from December 25, 2022

राहुल गांधी को मिल गया 'अलादीन का चिराग'?

Image
भारत जोड़ो यात्रा का एक दृश्य/ फोटो : सोशल मीडिया से साभार निस्संदेह भारत जोड़ो यात्रा ( #BharatJodoYatra ) से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi )  की छवि बदली है। इसे राहुल के समर्थक ही नहीं दबी जुबान से राहुल गांधी के विरोधी भी मान रहे हैं, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस यात्रा से क्या राहुल गांधी कांग्रेस के दिन बदल पाएंगे। यह तो साफ है कि भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने पर इसकी सफलता पर संदेह किया जा रहा था, लेकिन इस यात्रा को जितना समर्थन मिला, वह कांग्रेस पार्टी के लिए किसी बड़े चमत्कार से कम नहीं है। कन्या कुमारी से चली यात्रा में गांवों-कस्बों के गरीब-गुरबे, स्त्रियां और मजदूर ही नहीं जुड़े, बल्कि फिल्म और समाजसेवा से जुड़े चर्चित चेहरे भी जुड़े और इसकी चर्चा भी खूब हुई। अभिनेता सुशांत सिंह से लेकर कमल हासन जैसे दिग्गज अभिनेता भी इसमें शामिल हुए। अभिनेता-अभिनेत्रियों के अलावा पूर्व आरबीआई अध्यक्ष रघुराम राजन के शामिल होने की चर्चा भी खूब रही। सत्ताधारी भाजपा इन चेहरों की आलोचना भी करती नजर आई, जिससे राजनीतिक विश्लेषकों को यह लगा कि यह एक तरह से यात्रा की सफलता ह