Posts

Showing posts from September 15, 2019

मुंबई की सलामती के लिए आरे जंगल को बचाइए

Image
                   Calligraphy poster:     Dhananjay Kokate आरे के हजारों हरे-भरे पेड़ों और पंछियों को उजाड़ने का सीधा प्रभाव मुंबई में रहने वालों पर पड़ेेेेगा। नतीजा यह होगा कि मुंबई किसी सुनामी जैसी आपदा में डूब सकती है या रेगिस्‍तान की तरह सूख सकती है। पूरी मुंबई एक सुर से आरे बचाने के पक्ष में खड़ी है, लेकिन इस आवाज से जंगल उजाड़ने वालों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।  By  Gulzar Hussain कुछ लोग आरे जंगल को मुंबई का दिल कहते हैं, तो कुछ लोग इसे मुंबई का फेफड़ा (लंग) कहते हैं। चाहे कुछ भी कहिए आप इस छोटे से जंगल को, लेकिन पथरीले महलों से भरे इस मुंबई महानगर की सांसें यदि चल रही हैं, तो केवल आरे जंगल के कारण चल रही हैं। लेकिन अब इस जंगल को उजाड़ने की पूरी तैयारी कर ली गई है। पर्यावरण विशेषज्ञों ने चिंता जताई है कि महाराष्ट्र सरकार के यहां मेट्रो कार शेड बनाने के निर्णय से जंगल के साथ यहां के पशु-पक्षियों और यहां रहने वाले वार्ली समुदाय के लोगों का अस्तित्‍व भी खतरे में पड़ सकता है। मुंबई में आरे जंगल को बचाने के लिए आम जनता सड़कों पर है, लेकिन दूसरी तरफ हरियाली में