Posts

Showing posts from May 14, 2023

कर्नाटक में जीत के बाद क्या 2024 में भी मोहब्बत की दुकान सजा पाएंगे राहुल गांधी?

Image
 Image source : twitter 'भारत जोड़ो यात्रा' का असर क्या आगामी लोकसभा चुनाव में भी दिखाई देगा कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद लोगों के मन में सबसे पहला सवाल यही उठ रहा है कि क्या राहुल गांधी 2024 के लोकसभा चुनाव में अपना यही दमखम बरकरार रख पाएंगे। कई राजनीतिक विश्लेषक यह मान कर चल रहे हैं कि कर्नाटक की शानदार जीत राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता का ही परिणाम है। यह सच है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद से ही कांग्रेस के नेताओं-कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है। निस्संदेह यही उत्साह और जोश ही कर्नाटक के चुनाव प्रचार के दौरान भी दिखाई दिया। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित सभी बड़े-छोटे नेताओं ने कर्नाटक चुनाव में अपनी पूरी ताकत लगा दी थी, लेकिन दूसरी ओर बीजेपी की तरफ से जोरदार चुनाव प्रचार किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद स्टार चुनाव प्रचारक की भूमिका में उतर गए थे और सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरते नजर आ रहे थे। कांग्रेस की तरफ से बजरंग दल को बैन किए जाने के मुद्दे को भी स्वयं मोदी ने लपक लिया और उसे बजरंग बली के अप