Posts

Life is a great adventure : भारत में पहली बार 100 दिन लाइफ सपोर्ट पर रहने के बावजूद ठीक हुआ कोरोना मरीज

Image
भारत में यह पहली बार हुआ है कि 100 दिन लाइफ सपोर्ट पर रहने के बावजूद चेन्नई का कोरोना मरीज बिना फेफड़े के प्रत्यारोपण के ठीक हो गया है। कुछ लोग इसे भले चमत्कार कहें, लेकिन इस घटना से साबित होता है कि जीने की चाह हो तो जीवन एक adventure (साहसिक कार्य) भी है। दरअसल, अस्पताल ने दावा किया है कि चेन्नई का व्यक्ति मुदिज्जा (Chennai man) ईसीएमओ (ECMO) समर्थन के साथ नौ सप्ताह से अधिक समय बिताने के बाद बिना फेफड़े के प्रत्यारोपण के ठीक हो गया और 60 दिनों से अधिक समय तक कृत्रिम फेफड़े से जुड़े रहने के बाद फेफड़े के प्रत्यारोपण के बिना ठीक होने वाला देश का एकमात्र मरीज है। चेन्नई के एक व्यक्ति मुदिज्जा ने जीवन रक्षक मशीनों पर लगभग चार महीने बिताए, लेकिन फेफड़े के प्रत्यारोपण के बिना ठीक हो गया। जिस अस्पताल ने उसका इलाज किया था, उसने यह दावा किया है। 56 वर्षीय व्यक्ति को गुरुवार को Rela Hospital द्वारा छुट्टी दे दी गई। अस्पताल ने कहा कि उन्होंने एक्स्ट्रा कॉरपोरियल मेम्ब्रेन ऑक्सीजनेशन (ईसीएमओ) पर लगभग 109 दिन बिताए। Rela Hospital ने कहा, 'वह एक जीवित चमत्कार बन गया, क्योंकि ईसीएमओ समर्थ...

ये किसका लहू है कौन मरा?

Image
By Gulzar Hussain इस तरह सवाल पूछने वाला शायर क्यों न नौजवानों के मन में बस जाएगा? ...इसी तरह स्कूल के दिनों में मेरे मन में भी साहिर लुधियानवी (Sahir Ludhianvi) बस गया था। उसकी नज़्म में उठते सवाल अंतर्मन में तूफान मचाने लगे थे। मुझे अक्सर यह लगा कि 'तल्खियाँ' या इससे इतर छपी उसकी नज़्म और ग़ज़ल सवाल ज्यादा पूछती हैं। ...कभी साहिर पूछता है -'ये दुनिया अगर मिल भी जाए तो क्या है? कभी वह सवाल करता है- 'प्यार पर बस तो नहीं है मेरा लेकिन फिर भी, तू बता दे कि तुझे प्यार करूं या न करूं? सवाल शायद उसकी शायरी का फलसफा था... 'तल्खियाँ' जब प्रकाशित हुई थी, तब साहिर कॉलेज का छात्र था और जब मेरे हाथ यह पुस्तक लगी तो मैंने 10वीं की परीक्षा पास की थी। तल्खियाँ के मुझ तक पहुंचने में दशकों के फासले हैं, लेकिन उसमें शामिल नज़्म मुझे अभी-अभी कही गई लगती है। इंसानियत का परचम लहराने वाले शायर साहिर लुधियानवी अक्सर अन्याय के खिलाफ कलम उठाते रहे। वे लिखते हैं— आज से ऐ मज़दूर-किसानों ! मेरे राग तुम्हारे हैं फ़ाकाकश इंसानों ! मेरे जोग बिहाग तुम्हारे हैं जब तक तुम भूके-नंगे हो, ये शोले खामोश...

Tokyo Olympics: गुरजीत कौर की स्टीक कमाल कर गई

Image
टोक्यो ओलम्पिक (Tokyo Olympics) महिला हॉकी में सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए वर्ल्ड की नंबर 2 टीम ऑस्ट्रेलिया को हरा पाना भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian women's hockey team) के लिए आसान नहीं था, लेकिन गुरजीत कौर (Gurjit Kaur) ने वह कर दिखाया, जिसकी कल्पना भी मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम ने नहीं की थी। गुरजीत कौर ने 22वें मिनट में पेनल्टी कार्नर पर महत्वपूर्ण गोल कर दिया...यह एक गोल ही ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ गया। इस एक गोल में वह जादू था कि आस्ट्रेलिया की पूरी टीम इसका सामना नहीं कर पाई। गुरजीत के अलावा सविता पुनिया ने भी कमाल का खेल दिखाया। वह आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की हर चालाकी को गोल रोककर नाकाम करती गईं।   इस बेहतरीन खेल के लिए गुरजीत कौर, सविता पुनिया सहित पूरी टीम बधाई की हकदार है। 

जिन्होंने कलम चलाने का मकसद बताया

Image
गुलज़ार हुसैन प्रेमचंद (Premchand) ने 1933 में 'हंस' के कवर पर बाबासाहेब आंबेडकर (Babasaheb Ambedkar) का चित्र छापकर कलम चलाने का मकसद बताया था। दरअसल, उनकी यह बड़ी पहल नई पीढ़ी को लिखने की राह बताने के लिए थी ...वे खेतिहर मजदूर के रूप में खेत में पसीना बहाती वंचित जनता के हक के लिए साहित्य रचने के पक्षधर थे ...यह संकेत था कि लेखन का उद्देश्य वंचित, दलित, पीड़ित जनता की आवाज होनी चाहिए, अन्यथा वह किसी काम का नहीं। गोदान का होरी महतो हो ...सिलिया हो या ईदगाह का हामिद हो ...उन्होंने हर पात्र के माध्यम से यह संकेत दिया कि देश की सबसे बड़ी समस्या से आंखें चुराते हुए साहित्य नहीं लिखा जा सकता। आज यह अकाट्य सत्य है कि भारत में किसानों, खेतिहरों, मजदूरों, छोटे कारीगरों, ठेले वालों, सफाईकर्मियों, मजबूर वेश्याओं या वंचित जातीय समूहों के हक़ की बात किए बिना आपका लेखन 'जीरो' है। प्रेमचंद नई पीढ़ी को सबसे जरूरी राह बता गए। प्रेमचंद के दौर या उससे पहले वंचित जातीय समूहों के बारे में साहित्य लेखन करने वाला कौन था? उस दौर में हिन्दी पट्टी में मुझे तो दूर दूर तक प्रेमचंद के अलावा कोई दूसरा नज...

कहानी: चरसेरी

Image
Photo by Deepak Choudhary on Unsplash short story by Shamima Hussain (शमीमा हुसैन) आज रमेश ठाकुर के यहां बहुत बड़ी पूजा है। पूजा की तैयारी जोर शोर से चली रही है। सभी लोग काम में जुटे हैं। कोई दूध उबाल रहा है, तो कोई चावल-गुड़ संभाल रहा है। कई लोग सफाई करने में और फुलमाला बनाने में जुड़े हुए हैं। पवित्रता पर बारिकी से ध्यान दिया जा रहा है। उनके यहां जो आसामी काम करता है, वह गोबर से घर, दरवाजा और बथान लीपने में लगा हुआ है ...और केला पत्ता को धोने, सुखाने और झाड़ने में लगा हुआ है। वैसे पूजा की तैयारी तो महीनों से चल रही है, पर आज पूजा शुरू होने जा रही है। यह पूजा बैशाख महीने में ही होता है। पूजा शुरू हुई तो पूरा माहौल धूप और अगरबत्ती से महकने लगा। और पवित्रमय हो गया। रमेश ठाकुर के बेटे सुनील की पत्नी आनेवाले मेहमान का स्वागत कर रही है। वह पड़ोसी और मोहल्लेवाली औरतों का पूजा में शामिल होने के लिए अभार भी व्यक्त कर रही है। उधर सुनील की नजर मोहल्ले की एक लड़की कृष्णा पर है। दरअसल, उस पर बहुत दिनों से उसकी नजर थी। कृष्णा का चरित्र बहुत सुदृढ था। वह फालतू किसी के यहां नहीं आती जाती थी और न फालतू कि...

In pics: मुंबई में रिमझिम बारिश

Image
मुंबई में बारिश शुरू हो गई है। रिमझिम फुहारों से सड़कें चमकने लगी हैं। बच्चे छतरी लेकर घरों से बाहर निकलने लगे हैं। आपके लिए इन दृश्यों को मैंने कैमरे में कैद किया है। देखिए- (सभी तस्वीर: गुलज़ार हुसैन)

क्या आपने इस गंभीर चेहरे वाले अभिनेता की फिल्में देखी हैं?

Image
(द फादर के एक दृश्य में बेंजामिन और सुप्रिया पाठक) by Gulzar Hussain ये बेंजामिन गिलानी (Benjamin Gilani)  है ...उदास सा...मंद-मंद मुस्काने वाला एक गंभीर अभिनेता... बचपन में ब्लैक एंड व्हाइट टीवी के दौर की याद जब भी मन में कौंधती है, इस गंभीर चेहरे वाले अभिनेता का चेहरा सामने आ जाता है। न जाने कितने धारावाहिकों और टेली फिल्मों में इसके जिंदादिल अभिनय ने मन को झंझोड़ा है। मन में एक कसक भी उठती रही है कि इतने अच्छे अभिनय के बावजूद आखिर क्यों बेंजामिन फिल्मी दुनिया में चर्चित नाम नहीं है। खैर, इधर फिर बेंजामिन अभिनीत एक टेली फिल्म देखी। यह मोपांसा की कहानी द फादर पर बनी है। इसमें बेंजामिन ने एक ऐसे लापरवाह प्रेमी की भूमिका की है, जो झकझोरती है ...बेचैन करती है ... फ़िल्म में बेंजामिन एक युवती से बहुत प्यार करता है, लेकिन एक दिन वह अचानक बिना किसी को बताए शहर छोड़ कर भाग जाता है। इधर उसकी प्रेमिका (सुप्रिया पाठक) उसकी याद में बहुत रोती है ...बिलखती है। फिर बहुत दिनों बाद जब बेंजामिन उसी शहर में लौटता है, तो उसे एक बच्चा दिखाई पड़ता है, जो ठीक उसके अपने बचपन की तस्वीर से मिलता जुलता है। जब ...