घोसी उपचुनाव में सपा आगे, क्या होगा दल बदल कर बीजेपी में गए दारा सिंह का?



घोसी विधानसभा उपचुनाव का नतीजा लगातार चौंका रहा है। चौथे राउंड की गिनती में सपा के सुधाकर सिंह 4 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। दारा सिंह चौहान पीछे हो गए हैं। 

घोसी विधानसभा उपचुनाव की काउंटिंग सुबह आठ बजे से शुरू गई। गौरतलब है कि मतगणना को लेकर तैयारियां जिला प्रशासन की तरफ से गुरुवार को पूरी कर ली गई थी। कलेक्ट्रेट परिसर में वोटों की गिनती जारी है।


सबसे बड़ा सवाल यह है कि सपा विधायक का पद छोड़कर भाजपा से विधायक बनने चले दारा सिंह चौहान विधानसभा उपचुनाव जीतेंगे या सपा के सुधाकर सिंह उन्हें पछाड़ देंगे। 

Comments